फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Person missing under suspicious circumstances, found near Thalout

Mandi News: संदिग्ध हालात में व्यक्ति लापता, थलौट के पास मिला

Thu, 06 Mar 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 06 Mar 2025 06:45 AM IST
विज्ञापन
Person missing under suspicious circumstances, found near Thalout
पंडोह (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र के गांव खनैरी केउलीधार निवासी घनश्याम मंगलवार रात को पंडोह डैम के पास अपनी कार से संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। पूरी रात उसकी पत्नी और परिजन मोबाइल फोन पर कॉल करते रहे, मगर फोन कॉल रिसीव नहीं की। बुधवार सुबह उसकी पत्नी ने स्वयं पुलिस चौकी पहुंच कर लापता की सूचना दी। पुलिस चौकी प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तलाश शुरू कर दी। तभी पंडोह डैम के पास पंडोह-जंजैहली सड़क मार्ग किनारे उसकी कार खड़ी मिली। कार की चालक साइड की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। कार के अंदर चालक सीट पर घनश्याम का मोबाइल, कार की चाबियां और कागज बिखरे हुए थे। पुलिस व परिजनों ने जंगल व पंडोह डैम की झील के किनारे तलाश शुरू कर दी, मगर कुछ नहीं मिला। आरएफएसएल की टीम भी मौका पर पहुंची और छानबीन की। व्यक्ति का मोबाइल पुलिस को सौंप दिया। जिस पर फोन काल लगातार आ रहे थे। दोपहर 2:30 बजे घनश्याम ने स्वयं किसी के मोबाइल फोन से अपने ही नम्बर पर कॉल करके अपनी लोकेशन बताई तो परिजनों की जान में जान आई। व्यक्ति चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के झलोगी थलौट के नजदीक मेन हाईवे पर मिला। उधर, चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि व्यक्ति का मेडिकल करवाया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed