फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Performed 'Shastra Pujan' (worship of weapons) and took a pledge for a drug-free society.

Mandi News: दीपावली से पहले दमकल विभाग अलर्ट, भीड़भाड़ वाले इलाकों में होगी पेट्रोलिंग

Tue, 20 Oct 2026 07:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Performed 'Shastra Pujan' (worship of weapons) and took a pledge for a drug-free society.
अग्निशमन वाहनों के साथ बाजारों और सार्वजनिक स्थलों की निगरानी
विज्ञापन

छुट्टी पर गए जवानों को भी ड्यूटी पर बुलाया

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दशहरा और दीपावली के दौरान आग की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंडी जिले में अग्निशमन वाहनों के साथ भीड़भाड़ वाले बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पेट्रोलिंग की जा रही है। विभाग ने सार्वजनिक स्थानों पर ज्वलनशील पदार्थों को आग लगाने से रोकने के लिए सतर्कता बढ़ाई है। आपात स्थिति में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध रहे, इसके लिए छुट्टी पर गए जवानों को भी वापस बुलाया गया है।
जोगिंद्रनगर, सुंदरनगर, सरकाघाट और करसोग सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दमकल विभाग और पुलिस निगरानी कर रहे हैं। जोगिंद्रनगर उपमंडल की करीब 55 पंचायतों और डेढ़ लाख की आबादी को ध्यान में रखते हुए आग की घटनाओं से निपटने के लिए कुछ स्थानों पर मॉक ड्रिल भी करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

विभाग की टीमें मुख्य बाजारों में स्थापित अग्निशमन हाइड्रेंट की जांच के बाद सार्वजनिक स्थलों पर जल भंडारण टैंकों की क्षमता भी परख रही हैं। दीपावली के दौरान पटाखों और आतिशबाजी से आग लगने की आशंका को देखते हुए भी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर दमकल केंद्र के प्रभारी कालीदास ने लोगों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ज्वलनशील पदार्थों को आग न लगाने की अपील की। उन्होंने बताया कि हाइड्रेंट और जल भंडारण की क्षमता जांची जा रही है, ताकि आपात स्थिति में इन संसाधनों का इस्तेमाल किया जा सके। उधर, जिला दमकल विभाग के कमांडेंट पुनीत रघु ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए जिलेभर में अग्निशमन वाहनों और कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed