{"_id":"66c9d241b9a31173c90cf735","slug":"people-took-to-the-streets-against-incidents-of-theft-and-drugs-in-joginder-nagar-mandi-news-c-90-1-mrt1064-134050-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में चोरी की घटनाओं, नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में चोरी की घटनाओं, नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग
Sat, 24 Aug 2024 05:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
रैली निकाल कर जताया रोष, उचित कार्रवाई की उठाई मांग, सीएम, डीजीपी और एसपी को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। क्षेत्र के चौंतड़ा में शनिवार को चोरी बढ़ती घटनाओं और नशे के खिलाफ लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज की अगुवाई में लोगों ने रोष रैली निकाली।
इसके बाद पुलिस चौकी चौंतड़ा और विकास खंड कार्यालय में पहुंचकर रोष जताया। इस दौरान किसान सभा ने मुख्यमंत्री, डीजीपी और एसपी मंडी को विकास खंड अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर जोगिंद्रनगर थाना सहित बस्सी, चौंतड़ा और लडभड़ोल पुलिस चौकियों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाने और चोरों को पकड़ने की मांग उठाई।
कुशाल भारद्वाज ने कहा कि क्षेत्र में नशे का कारोबार बढ़ने से अब हर घर में इसके बुरे प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। बावजूद इसके बड़े माफिया पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहे। लोगों ने पुलिस और प्रशासन की ढीली कार्रवाई पर आक्रोश जताया और कहा कि उपमंडल में कुछ वर्षों में चिट्टा का प्रकोप काफी बढ़ा है। चिट्टा तस्करों और इसके आपूर्तिकर्ताओं को दबोचने के लिए अभियान नहीं चलाया तो कई युवाओं की जिंदगी तबाह हो जाएगी। लोगों ने उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि चोरी की जितनी वारदातें हो रही हैं, उनमें अधिकांश में चोर पकड़े नहीं गए हैं। इससे चोरों का हौसला बढ़ रहा है और लोग सहमे हुए हैं। इस मौके पर टिकरी मुशैहरा पंचायत के प्रधान रविंदर कुमार, किसान सभा चौंतड़ा जोन की अध्यक्ष नीलम वर्मा, भगत राम, प्रताप चंद, सुदर्शन वालिया समेत अन्य मौजूद रहे।