{"_id":"582c8db44f1c1b59368ff944","slug":"people-run-toward-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैलचौक के बैंकों में पहुंची 10 करोड़ की पूंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैलचौक के बैंकों में पहुंची 10 करोड़ की पूंजी
मंडी
Updated Wed, 16 Nov 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
मंडी में बैंक काउंटर पर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैलचौक (मंडी)। क्षेत्र में लोगों की ओर से घरों में रखी पूंजी अब बैंकों में जमा होने लगी है। उपमंडल गोहर के चैलचौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक, राज्य सहकारी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक में 5 सौ और 1 हजार के 10 करोड़ रुपये विभिन्न वर्गाें के लोगों ने जमा कर दिए हैं।
विज्ञापन
मोदी सरकार की ओर से इन नोटों पर लगाई गई पाबंदी के बाद उपमंडल के अलग-अलग स्थानों से आए लोगों, दुकानदारों, व्यापारियों, किसानों, बागवानों और अन्य कारोबारियों तथा बैंक के ग्राहकों ने अपनी जमा पूंजी को बैंक में जमा कर दिया है तथा कुछ लोगों ने नए नोट भी प्राप्त कर लिए हैं। राज्य सहकारी बैंक चैलचौक में दो दिनों सोमवार और मंगलवार को लोगों का पैसा न मिलने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा पंजाब नेशनल बैंक में भी मंगलवार शाम चार बजे कैश समाप्त हो गया है। स्टेट बैंक में भी कैश का टोटा है तथा तीनों बैंकों के एटीएम खाली पड़े हैं। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपमंडल में कतारों में लोग बैंकों के बाहर खड़े हो रहे हैं। राज्य सहकारी बैंक चैलचौक के प्रबंधक हीरा लाल ठाकुर ने कहा कि करेंसी कम पहुंच रही है। जिससे कैश देने में दिक्कत हो रही है। बहरहाल क्षेत्र में बैंकों की व्यवस्था अभी तक सुचारु न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन