{"_id":"6880ec4267476e5c4d0b77b6","slug":"people-of-karsog-are-angry-over-flat-rate-water-bill-mandi-news-c-90-1-ssml1045-163480-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: करसोग में फ्लैट रेट पानी के बिल पर फूटा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: करसोग में फ्लैट रेट पानी के बिल पर फूटा लोगों का गुस्सा
Thu, 24 Jul 2025 07:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 24 Jul 2025 07:35 AM IST
विज्ञापन
करसोग में एसडीएम को पानी के बिल के विरोध में ज्ञापन सौंपते लोग। -स्रोत : जागरूक पाठक
करसेाग (मंडी)। नगर पंचायत करसोग में जलशक्ति विभाग द्वारा सभी उपभोक्ताओं को 444 रुपये फ्लैट रेट पर पेयजल बिल भेजे जाने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को बढ़े हुए बिलों को लेकर उपभोक्ता नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि बिल नगर पंचायत द्वारा नहीं, बल्कि जलशक्ति विभाग ने जारी किए हैं।
इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष सविता गुप्ता और उपाध्यक्ष बंसी लाल कौंडल उपभोक्ताओं के साथ जलशक्ति मंडल कार्यालय पहुंचे और अधिशासी अभियंता को समस्या से अवगत करवाया। अधिशासी अभियंता से संतोषजनक उत्तर न मिलने पर प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग सभी को एक समान 444 रुपये का बिल भेज रहा है, जो तर्कसंगत नहीं है। नगर पंचायत क्षेत्र में 951 में से 900 मीटर चालू हैं और पानी की खपत की रीडिंग ली जा रही है, इसके बावजूद फ्लैट रेट पर बिल जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
मीटर रीडिंग के हिसाब से बिल जारी करने की मांग
उपभोक्ताओं ने मांग की कि बिल मीटर रीडिंग के हिसाब से भेजे जाएं या फिर मौजूदा फ्लैट रेट व्यवस्था को निरस्त किया जाए। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया तो आंदोलन की राह अपनाई जाएगी।