फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People of Daundhi ward were played with: Jairam

दौंधी वार्ड के लोगों के साथ किया खेल : जयराम

Wed, 06 May 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
People of Daundhi ward were played with: Jairam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी नगर निगम चुनाव और विशेष रूप से बैहना और दौंधी वार्ड के घटनाक्रम को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दौंधी वार्ड के मतदाताओं की भावनाओं का अपमान किया है। बैहना वार्ड की तरह ही दौंधी वार्ड की जनता भी कुछ स्थानीय मुद्दों और ग्रामीण क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल किए जाने के विरोध में चुनाव के बहिष्कार का मन बना चुकी हैं। जनता की इसी मांग का सम्मान करते हुए क्षेत्र के लोगों ने सभी प्रत्याशियों से अपने नामांकन वापस लेने का आग्रह किया था। भारतीय जनता पार्टी और अन्य निर्दलीय उम्मीदवारों ने जनता की भावनाओं और उनके सामूहिक निर्णय के प्रति अपनी सहमति व्यक्त की थी। इसी निर्णय के तहत सभी प्रत्याशी तय समय पर एसडीएम बल्ह के कार्यालय में अपना नाम वापस लेने के लिए उपस्थित हो गए थे। जहां भाजपा और अन्य उम्मीदवार जनहित में अपना नाम वापस लेने पहुंच गए थे, वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी कार्यालय नहीं पहुंचीं। कांग्रेस प्रत्याशी का न आना यह दर्शाता है कि वे और उनकी पार्टी जनता की भावनाओं के विपरीत कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed