{"_id":"66a4dfe42cf1d8c803048001","slug":"people-of-bihan-raised-questions-on-the-quality-of-flour-of-the-depot-mandi-news-c-95-1-kng1002-141423-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बीहण के लोगों ने डिपो के आटे की गुणवत्ता पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बीहण के लोगों ने डिपो के आटे की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
विज्ञापन
आरोप खराब हो चुका है आटा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी की शिकायत
सूचना के बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण, आटे की बिक्री पर लगाई रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। परागपुर ब्लॉक की बीहन पंचायत के गांव नंगल में स्थित सहकारी सभा के (डिपो) में मिल रहे आटे की गुणवत्ता पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। इसके विरोध में लोगों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि आटा बरसात की वजह से खराब हो चुका है। रंग काला पड़ने के साथ ही इसमें कीड़ा भी लगा है। इसके अलावा आटा पत्थर की तरह सख्त हो चुका है।
आटे के टुकड़े इतने बड़े हैं कि इन्हें आराम से दोनों हाथों से उठाया जा सकता है। वहीं, पंचायत प्रधान तरसेम कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि सभा में मिल रहा आटा ठीक नहीं है। वे तत्काल उप प्रधान अनिल कुमार और पंचायत सदस्य अंकित को लेकर मौके पर गए। वहां उन्होंने देखा कि बोरियां में भरा आटा खराब हो चुका था। इसका रंग भी काला पड़ चुका था और इसमें कीड़ा भी लगा था। उन्होंने तुरंत आटे की बिक्री पर रोक लगा दी। साथ ही आटा खरीद चुके लोगों को इसके इस्तेमाल से मना कर दिया। नंगल निवासी डॉ. रविंदर ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर भी की है। वहीं, फूड इंस्पेक्टर लवनीत डोगरा ने बताया कि खराब आटे को बदल दिया जाएगा।