फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People in Ladbhadol are suffering due to power cuts.

Mandi News: लडभड़ोल में बिजली कटों से जनता बेहाल

Sun, 28 Dec 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
People in Ladbhadol are suffering due to power cuts.
लडभड़ोल (मंडी)। तहसील मुख्यालय लडभड़ोल और आसपास के क्षेत्रों में एक सप्ताह से बिजली के अघोषित कटों ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। क्षेत्र के स्थानीय लोगों और दुकानदारों राकेश कुमार, अनिल, विजय, हरनाम, बलराम, मनोज आदि ने बताया कि एक हफ्ते से बिजली बोर्ड की ओर से बिना किसी पूर्व सूचना के अघोषित कट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह समस्या सुबह के समय सबसे अधिक होती है जब स्कूली बच्चे तैयार हो रहे होते हैं। लोग अपनी ड्यूटी या रोजमर्रा के काम के लिए निकलने वाले होते हैं, ठीक उसी वक्त बिजली गुल हो जाती है।
विज्ञापन

इससे न केवल बच्चों की पढ़ाई और तैयारी प्रभावित हो रही है, बल्कि आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों ने विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए मांग की है कि इन अघोषित कटों को तत्काल बंद किया जाए। अधिशासी अभियंता पूर्ण चंद ने बताया कि क्षेत्र में ओवरलोडिंग की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि बोर्ड इस समस्या को हल करने में जुटा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed