{"_id":"69fb32136392bf13a40e62bb","slug":"people-from-across-the-country-and-state-will-now-settle-in-himuda-colony-in-rajwadi-mandi-news-c-90-1-mnd1021-195667-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रजवाड़ी में हिमुडा कॉलोनी में अब बसेंगे देश-प्रदेश के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रजवाड़ी में हिमुडा कॉलोनी में अब बसेंगे देश-प्रदेश के लोग
विज्ञापन
साइट का 95 प्रतिशत कार्य पूरा, मई अंत तक 88 प्लॉट्स मिलने की उम्मीद
पात्र मकान मालिकों को भूमि का कब्जा सौंप दिया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। हिमुडा की रजवाड़ी कॉलोनी में जल्द ही प्लॉट मालिकों को उनका कब्जा मिलने वाला है। नाचन विधानसभा क्षेत्र की रजवाड़ी पंचायत में विकसित की जा रही इस आवासीय कॉलोनी का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। करीब पांच वर्ष पूर्व यह साइट हिमुडा को सौंपी गई थी। इस कॉलोनी को दो चरणों में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में 88 प्लॉट तैयार किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मई माह के अंत तक पात्र मकान मालिकों को भूमि का कब्जा सौंप दिया जाएगा। हिमुडा द्वारा इन प्लॉट्स के लिए फेंसिंग, आंतरिक सड़कें, पेयजल, सीवरेज और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। वर्तमान में कॉलोनी की सड़कों की टारिंग का कार्य अंतिम चरण में है।
देश-प्रदेश के लोग बसेंगे
लंबे समय से निर्माणाधीन इस कॉलोनी के बसने से रजवाड़ी पंचायत में देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों के आने की संभावना है, जिससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। मध्यम ऊंचाई पर स्थित यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हो सकता है, क्योंकि यह रोहांडा, निहरी और करसोग जैसे ऊपरी हिमाचल क्षेत्रों को जोड़ता है। इस परियोजना के लिए प्रदेश व देशभर से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। यहां से बल्ह घाटी के साथ-साथ सुंदरनगर के मनोरम दृश्य भी देखे जा सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार जिन आवेदकों ने निर्धारित 50 प्रतिशत भुगतान कर दिया है, उन्हें प्लॉट का कब्जा प्रदान किया जाएगा।
पहले चरण में 88 प्लॉट विकसित किए गए हैं। फेंसिंग, सड़क, पानी, बिजली और सीवरेज की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। साइट पर कुछ अंतिम कार्य शेष हैं। जिन आवेदकों ने 50 प्रतिशत भुगतान कर दिया है, उन्हें प्लॉट का कब्जा दिया जाएगा। -रजत गुलेरिया, सहायक अभियंता, हिमुडा रजवाड़ी कॉलोनी