{"_id":"612bb4898ebc3e7a191cb13e","slug":"people-forced-to-travel-10-km-on-foot-due-to-road-collapse-mandi-news-sml3820431170","type":"story","status":"publish","title_hn":"चनयाणा में सड़क धंसने से 10 किमी सफर पैदल तय करने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चनयाणा में सड़क धंसने से 10 किमी सफर पैदल तय करने को मजबूर लोग
विज्ञापन
माहोटा-बगशाड मार्ग में चनयाणा के पास ढहा डंगा। इससे मार्ग बाधित हो गया है।
- फोटो : Mandi
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग की माहोटा-बगशाड सड़क के चनयाणा के पास ढहने से दो पंचायतों के लोगों को 10 किलोमीटर का सफर पैदल ही करना पड़ रहा है। तत्तापानी-कांडा रूट पर चलने वाले बसें चनयाणा में ही आधे रास्ते में सवारियों को उतार रही है।
इसे दो पंचायतों सांवीधार और बिंदला के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दो हफ्ते पहले भारी बारिश के कारण चनयाणा में सड़क का डंगा ढह गया। इस कारण सड़क को भी काफी नुकसान हुआ है। वाहन आगे नहीं जा सकते। विभाग ने अभी तक मार्ग को दुरुस्त नहीं किया है। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
तत्तापानी-कांडा रूट में माहोटा-बगशाड मार्ग भी आता है। सांवीधार और बिंदला पंचायतों के लोगों को बस चनयाणा में उतारती है। इसके आगे बस नहीं जाती है। इससे लोगों को करीब 10 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ रहा है। तत्तापानी से कांडा के लिए तीन बस रूट हैं। सुबह आठ बजे बस तत्तापानी से कांडा के लिए चलती है। एक बस दोपहर दो बजे और तीसरी बस सायं 6.30 बजे तत्तापानी से कांडा के लिए चलती है।
विज्ञापन
इस रूट पर सांवीधार और बिंदला पंचायत के तलेहन गांव की जनता सफर करती है। अब तत्तापानी सहित सुन्नी, शिमला और करसोग की ओर जाने के लिए लोगों को बस पकड़ने के लिए चनयाणा पहुंचना पड़ रहा है। परेशान लोगों ने लोनिवि से प्राथमिकता के आधार पर सड़क को दुरुस्त करने की गुहार लगाई है। समाज सेवी संजय शर्मा ने बताया कि बरसात की वजह से चनयाणा में करीब 15 दिन पहले सड़क टूटी थी। उन्होंने विभाग से डंगा लगाने की मांग की है।
करसोग लोनिवि डिवीजन के अधिशासी अभियंता अरविंद भारद्वाज ने कहा कि एसडीओ को डंगा लगाने के आदेश दिए है। कार्य क्यों शुरू नहीं हुआ, रिपोर्ट ली जाएगी।