{"_id":"6a16eefd1576df6bce071a14","slug":"people-fed-up-with-the-dust-storm-staged-a-sit-in-on-the-highway-and-blocked-it-mandi-news-c-90-1-ssml1045-198297-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: धूल के गुबार से तंग आए लोगों ने हाईवे पर बैठकर किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: धूल के गुबार से तंग आए लोगों ने हाईवे पर बैठकर किया चक्का जाम
विज्ञापन
मंडी-जोगिंद्रनगर एनएच पर नारला-बिजनी प्रोजेक्ट के कारण पेश आ रही दिक्कतों के कारण एकत्रित लोग
तीन घंटे यातायात रहा प्रभावित, कंपनी के अधिकारियों के आश्वासन पर खोला जाम
निर्माण कार्य में जुटी कंपनियों के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, मौके पर पहुंची पुलिस
बिजनी-नारला एनएच के विस्तारीकरण से बिगड़े हालात
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को आखिरकार फूट पड़ा। बिजनी के पास लोगों ने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में जुटी गावर और भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे बाद कंपनी अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम खोला।
करीब तीन घंटे तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। जाम के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तपती धूप में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा घंटों तक हाईवे पर डटे रहे। इनका कहना है कि धूल-मिट्टी और टूटी सड़कों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।
ग्रामीणों ने कहा कि निर्माण कार्य कर रही कंपनियों की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं होने से पूरे इलाके में दिनभर धूल का गुबार छाया रहता है। लोगों को घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी गोपाल, मनसा देवी और दिग्विजय ने बताया कि कई लिंक रोड और पैदल रास्ते तोड़ दिए गए हैं, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। पेयजल योजनाएं भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं, लेकिन उनकी मरम्मत तक नहीं की जा रही। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वाहन चलाना तक मुश्किल हो गया है।
एचआरटीसी के परिचालक रमेश कुमार ने बताया कि इस सड़क पर बस चलाना किसी चुनौती से कम नहीं है। वहीं, स्थानीय वाहन चालकों ने कहा कि खराब सड़क के कारण उनके वाहनों को लगातार नुकसान पहुंच रहा है और मरम्मत पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर तीन दिनों के भीतर हालात नहीं सुधरे तो वे रोजाना हाईवे पर चक्का जाम करेंगे।