{"_id":"677fcd5725c309c7dd09c0f6","slug":"pensioners-upset-over-non-payment-of-da-medical-bills-announcement-of-demonstration-mandi-news-c-90-1-ssml1025-144944-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: डीए, मेडिकल बिलों का भुगतान न होने पर बिफरे पेंशनर, प्रदर्शन का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: डीए, मेडिकल बिलों का भुगतान न होने पर बिफरे पेंशनर, प्रदर्शन का एलान
Fri, 10 Jan 2025 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 10 Jan 2025 06:48 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में हिम आंचल पेंशनर महासंघ की बैठक में लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पेंशनराें ने डीए एरियर और मेडिकल बिलों का भुगतान न होने पर कांग्रेस सरकार की लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना-प्रदर्शन का एलान किया है। जोगिंद्रनगर में हिम आंचल पेंशनर महासंघ की बैठक में जिला और राज्य कार्यकारिणी सदस्यों ने सरकार के दो साल के कार्यकाल के बाद भी 2016 के संशोधित वेतनमान से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन लाभ न मिलने पर नाराजगी जाहिर की है।
वीरवार को लघु सचिवालय भवन जोगिंद्रनगर में पेंशनर महासंघ के अध्यक्ष नेक राम शास्त्री और अन्य पेंशनराें ने अपनी लंबित मांगों का समाधान न होने पर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डीए एरियर भुगतान और मेडिकल बिल लंबे समय से लंबित पड़े हैं।
पेंशनरों को 12 फीसदी डीए जारी न करने से प्रदेशभर के पेंशनरों में आक्रोश है। इससे पहले पेंशनरों की बैठक में संस्था के जिला उप प्रधान रविंद्र शर्मा, संगठन सचिव बलदेव सिंह ठाकुर, महासचिव रमेश पठानिया ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से वे प्रदेश भर के पेंशनरों की मांगों पर बात रखेंगे, लेकिन मौजूदा सरकार इस पर गंभीर नहीं दिख रही है। इसलिए अब प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन को लेकर पेंशनर लामबंद हुए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के आदेश मिलते ही प्रदर्शन शुरू कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया जाएगा। बैठक में जिला प्रचार सचिव हरदेव सिंह, मुख्य सलाहकार बेली राम, दान सिंह, भगत राम, ज्ञान सिंह, शरद सिंह, मान सिंह, बीरी सिंह, प्रभात, रोशन लाल, रतन सिंह, सोहन सिंह और अन्य मौजूद रहे।