{"_id":"5725f2484f1c1b54035cd002","slug":"pensioner-dimand-medical-allowance","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों ने मांगा एक हजार रुपये चिकित्सा भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों ने मांगा एक हजार रुपये चिकित्सा भत्ता
मंडी
Updated Sun, 01 May 2016 05:40 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ बल्ह इकाई की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संघ की बल्ह इकाई की मासिक बैठक प्रधान मंगत राम चौधरी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत डडौर परिसर में संपन्न हुई, इसमें कई प्रस्ताव पारित किए गए। संघ के सचिव जय राम नायक ने बताया कि मीटिंग में प्रधान मंगत राम के बेटे चिरंजीव लाल चौधरी, संगठन सचिव रहे नानक चंद सैणी, मुंशी राम, रोशन लाल गुप्ता (सभी पेंशनर) के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
अन्य प्रस्तावों में 65, 70 और 75 साल की आयु पार करने वाले पेंशनरों को 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 15 प्रतिशत मिलने वाले महंगाई भत्ते को मूल वेतन में यथा शीघ्र शामिल करने की मांग की गई। चिकित्सा भत्ता जो वर्तमान में 350 रुपये मासिक मिल रहा है, उसे 1 हजार करने की मांग की गई।
विज्ञापन
पेंशनरों के आश्रितों को करुणामूलक आधार पर नौकरी देने, वरीयता के आधार पर वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनरों को अस्पतालों में सुविधाएं देने, दो साल के अंतराल में एक माह के मूल वेतन के बराबर एलटीसी की सुविधा देने, वन रैंक वन पेंशन का फार्मूला उन पर भी लागू करने की मांग की गई। लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान की व्यवस्था करने की भी मांग उठाई गई। इस बैठक में प्रदेश सलाहकार भगत राम आजाद, पूर्व जिला प्रधान कृष्ण चंद आर्य, जिला प्रधान लाल मन शर्मा, संगठन सचिव खेम चंद ठाकुर, लेखाकार परम देव जाट, उपप्रधान चंदू लाल, दयालू राम, राम दास, भोला राम, रघु राम, चमन लाल, लुदरदत्त शर्मा, राम किशन, वरिष्ठ पेंशनर सूरत राम, गुरदास, भूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन