{"_id":"6900c2e4dd14ecd39403b45e","slug":"penalty-on-goods-tax-should-be-waived-sunil-mandi-news-c-90-1-ssml1045-174380-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड्स टैक्स पर लगी पेनल्टी की जाए माफ : सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड्स टैक्स पर लगी पेनल्टी की जाए माफ : सुनील
विज्ञापन
भांबला/बलद्वाड़ा (मंडी)। भांबला ट्रक एवं मिनी ट्रक ऑपरेटर कोऑपरेटिव सोसायटी भांबला के पदाधिकारियों ने प्रधान सुनील कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस नेता पवन ठाकुर से मुलाकात की।
इस अवसर पर सोसायटी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 हजार रुपये का चेक भेंट किया। ट्रक ऑपरेटर यूनियन एवं सोसायटी के पदाधिकारियों ने ट्रक ऑपरेटरों की विभिन्न समस्याओं को उठाया। प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि वर्तमान में ट्रक संचालक मंदी की मार झेल रहे हैं, वहीं गुड्स टैक्स पर लगाई गई पेनल्टी टैक्स से कई गुना अधिक होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक दयनीय हो गई है।
उन्होंने गुड्स टैक्स पर लगाई गई पेनल्टी को माफ करने की मांग सरकार के समक्ष रखी। पवन ठाकुर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान के लिए ट्रक ऑपरेटर यूनियन भांबला का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में उपप्रधान भूमि सिंह, सुनील कुमार भंडारी, हेत राम, अनूप शर्मा, कुलदीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद