फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Peaceful protest in Karsog

Mandi News: करसोग में शांतिपूर्ण ढंग से किया धरना प्रदर्शन

Sun, 29 Sep 2024 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Peaceful protest in Karsog
करसोग में तहसीदार के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हिंदू संगठनों के लोग।
करसोग (मंडी)। प्रदेश भर में अवैध रूप से रह रहे प्रवासी लोगों व शिमला और मंडी में उपजे मस्जिद विवाद के बाद शनिवार को देवभूमि संघर्ष समिति करसोग व स्थानीय व्यापार मंडल के आह्वान पर लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से करसोग में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम करसोग को ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शन में करसोग बाजार के सभी व्यापारियों और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के लोगों, मातृशक्ति सहित हिंदू समाज का सहयोग रहा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में लोगों के अतिरिक्त पूर्व सैनिकों, अधिवक्ताओं, बारबर यूनियन, ऑटो यूनियन, हिंदू संगठनों के प्रमुख संत समाज से शिवगिरी महाराज सहित विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों का सहयोग रहा। देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक तिजेंद्र कुमार ने कहा कि क्षेत्र में दूसरे प्रदेशों से आने वाले प्रवासी मजदूर जो विशेष समुदाय से संबंध रखते हैं, वे यहां फेरी व काम करने की आड़ में नांज और गरियाला क्षेत्रों में स्थानीय गुर्जर समुदाय के भाइयों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। संयोजक तिजेंद्र ने कहा कि प्रवासी लोगों का स्थानीय थानों व चौकियों में पंजीकरण नहीं है। जिनका पंजीकरण हुआ है उसके पहचान पत्रों में कई तरह की खामियां पाई गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि बिना पंजीकरण रह रहे प्रवासी लोगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed