फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Patients returned home after 12 o'clock without getting treatment

Mandi News: दूरदराज से आए मरीज 12 बजे के बाद बिना उपचार करवाए घर लौटे

Sat, 24 Feb 2024 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 24 Feb 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Patients returned home after 12 o'clock without getting treatment
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में चिकित्सकों की पेन डाउन हड़ताल जारी है। रोजाना चिकित्सक सुबह 9:30 से 12 बजे तक हड़ताल पर जा रहे हैं। इससे मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। हड़ताल खत्म होने के बाद शुक्रवार को 12 बजे डॉक्टर ओपीडी में बैठे, लेकिन दूरदराज से आए मरीज बिना उपचार करवाए ही घरों को लौट गए।
विज्ञापन

लडभड़ोल समेत दूरदराज से आए मरीज ओपीडी में चिकित्सकों के आने का इंतजार करते रहे। लंबे इंतजार के बाद भी जब चिकित्सक ओपीडी में नहीं पहुंचे तो मरीजों ने अस्पताल से वापिस घर का रुख कर लिया। शिशु ओपीडी में नवजात शिशुओं के साथ माताएं चिकित्सकों की राह देखती रही, लेकिन हड़ताल पर अड़े विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी 12 बजे से पहले ओपीडी का रुख नहीं किया।
विज्ञापन

अस्पताल की प्रयोगशाला के प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि सुबह रोगी वार्डों में दाखिल करीब 50 मरीजों के करीब 300 टेस्ट किए गए। वहीं, तीमारदार मीना, सुनीता, अजय, विनोद, उमेश ने बताया कि चिकित्सकों की हड़ताल से उन्हें अपने मरीजों को उपचार दिलाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। इधर, गायनी ओपीडी में भी गर्भवती महिलाएं ठंड से ठिठुरती रहीं, लेकिन चिकित्सकों की ओपीडी में चिकित्सकों के बिना भी हीटर कुर्सी को गर्म करते रहे। हालांकि आपातकालीन सेवाओं में गंभीर मरीजों को उपचार सुबह से देर रात तक मिलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकाघाट में डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान
सरकाघाट (मंडी)। प्रदेशभर में डाॅक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसका असर नागरिक अस्पताल सरकाघाट में भी देखने को मिला। यहां पर मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. सुरेंद्र ने बताया कि सरकार पिछले डेढ़ वर्ष से डिपार्टमेंटल प्रमोशनल कमेटी खंड चिकित्सा अधिकारियों की पदोन्नति करने में असमर्थ रही है। चिकित्सकों की अग्रिम भर्ती में एनपीए को संलग्न रखा जाए और संघ की सभी मांगों को पूरा किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed