{"_id":"6a280683d6e17163480a343a","slug":"passengers-fingers-get-chopped-off-after-his-hand-gets-caught-in-hrtc-bus-door-mandi-news-c-90-1-mnd1001-199919-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एचआरटीसी बस के दरवाजे में हाथ आने से यात्री की अंगुलियां कटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एचआरटीसी बस के दरवाजे में हाथ आने से यात्री की अंगुलियां कटीं
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी–पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को छाणंग के समीप एचआरटीसी की एक बस में दर्दनाक हादसा हो गया। बस में सवार एक यात्री का हाथ दरवाजे में फंस जाने से उसकी अंगुलियां कट गईं। गंभीर रूप से घायल यात्री को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। घायल की पहचान रणदीप सिंह, निवासी लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रणदीप सिंह जोगिंद्रनगर क्षेत्र में अस्थायी कारोबार कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वह छाणंग से एचआरटीसी बस में सवार होकर जोगिंद्रनगर जा रहे थे। इसी दौरान बस का दरवाजा बंद होते समय उनका हाथ उसमें आ गया, जिससे उनकी अंगुलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्री घबरा गए।
स्थानीय निवासी कमल ने बताया कि घटना अचानक हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, एचआरटीसी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक सुशांत ने बताया कि घटना की जानकारी चालक और परिचालक से ली जा रही है। पूरी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक कार्रवाई और दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।