फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Partition of India is the biggest tragedy in history: Jairam

भारत विभाजन इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी : जयराम

Thu, 15 Aug 2024 08:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 15 Aug 2024 08:29 AM IST
विज्ञापन
Partition of India is the biggest tragedy in history: Jairam
सुंदरनगर/नेरचौक (मंडी)। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को सुंदरनगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान वह नेरचौक में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में भी शामिल हुए।
विज्ञापन

सुंदरनगर में भाजण कार्यालय कलौहण में ‘विभाजन की विभीषिका’ में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारत का विभाजन मनवाता के इतिहास की अब तक की ज्ञात सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक हैं। इसमें लाखों लोगों की बेरहमी से हत्या हुई और करोड़ों लोगों को निर्वासित होना पड़ा। आजादी के साथ विभाजन का कभी न भरने वाले जख्म भी मिला। विभाजन का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान उन्होंने विभाजन की त्रासदी में अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
विज्ञापन

इस मौके पर सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि इस बार प्रदेश के आठ हजार बूथों के चार लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ विधायक विनोद कुमार, इंद्र सिंह गांधी, दिलीप ठाकुर, दीपराज, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, मीडिया सह प्रभारी रजत ठाकुर, मंडी जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते खुल गए, मुख्यमंत्री को राजबन जाना चाहिए
मीडिया के सवालों के जवाब में जयराम ठाकुर ने कहा कि राजबन गांव में चार परिवार के 10 लोग मलबे में दबकर मर गए। पहले रास्ते बंद थे, लेकिन अब आने-जाने के लिए खुल गए हैं। ऐसे में अब मुख्यमंत्री को वहां जाना चाहिए, जिससे उन्हें वहां हुई तबाही का अंदाजा होगा और प्रभावितों को राहत मिलने में आसानी होगी। पन्नू की ओर से दी धमकी की उन्होंने निंदा की और कठोर कार्रवाई की मांग की।


भारत को मिले विभाजन के जख्म में आज भी दर्द : विनोद

मंडी। विभाजन विभीषिका दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री संवाद कक्ष मंडी में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सचिव व विधायक विनोद कुमार उपस्थित रहे। विधायक विनोद कुमार ने कहा कि विभाजन से भारत को जो जख्म मिले हैं। विभाजन का दंश झेलने वालों का दर्द आज भी महसूस किया जा सकता है। यह विभाजन एक सोची समझी साजिश के तहत किया गया और अखंड भारत को दो हिस्सों में बांट दिया। कार्यक्रम में विधायक अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी, पूर्ण चंद ठाकुर, मेयर वीरेंद्र भट्ट, मीडिया प्रभारी राकेश वालिया व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed