{"_id":"60f9af738ebc3e6a5953cfde","slug":"parks-roads-schools-will-be-renovated-in-mandi-mandi-news-sml377792443","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्कों, सड़कों, स्कूलों का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्कों, सड़कों, स्कूलों का होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन
मंडी। जिले में स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से बने पार्कों, लाइब्रेरी, सड़कों, स्कूलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों और ऐतिहासिक घटनाओं पर कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। सभी पंचायतों में इसी थीम पर दीवारों पर चित्रकला भी करवाई जाएगी।
शैक्षणिक संस्थानों में स्वतंत्रता सेनानियों और ऐतिहासिक घटनाओं से संबंधित निबंध, प्रश्नोत्तरी, सेमीनार और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
इस बैठक में जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी नरेश कुमार ठाकुर, सहायक लोक संपर्क अधिकारी भगत राम भाटिया, लोनिवि के सहायक अभियंता तेज सिंह पटियाल, उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अमरनाथ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद