{"_id":"5e385aba8ebc3e680f4c2dc2","slug":"parking-from-new-beas-bridge-to-victoria-bridge-mandi-news-sml3231502118","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए ब्यास पुल से विक्टोरिया ब्रिज तक पार्किंग घोषित, फीस तय कर वसूली शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए ब्यास पुल से विक्टोरिया ब्रिज तक पार्किंग घोषित, फीस तय कर वसूली शुरू
विज्ञापन
मंडी। जिला प्रशासन ने नए ब्यास पुल से लेकर पुराने विक्टोरिया ब्रिज तक वाहनों की पार्किंग की दरें तय करने के बाद वसूली शुरू कर दी है। दोपहिया या चौपहिया वाहन खड़ा करने वाले शहरवासियों को अब जेब ढीली करनी होगी। प्रशासन ने बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण लोगों को हो रही समस्या के निदान के लिए नए पुल से विक्टोरिया ब्रिज के बीच को पार्किंग जोन घोषित कर दिया था।
जिला दंडाधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने अधिसूचना जारी करते हुए लोगों से तय समय में लिखित रूप से आपत्तियां और सुझाए मांगे थे। प्राप्त आपत्तियों पर विचार कर अधिसूचना को अंतिम रूप दे दिया गया है। ऐसे में अब इस क्षेत्र में बेतरतीब खड़े वाहनों से भी निजात मिलेगी।
...
इसलिए हुआ पेड पार्किंग जोन
विक्टोरिया ब्रिज के समीप नए पुल के चालू होने के बाद से विक्टोरिया ब्रिज की ओर की सड़क यातायात के लिए उपयोग में नहीं है। यह ब्रिज भी केवल पैदल पथ के तौर पर उपयोग में लाया जा रहा है। इसके चलते नए पुल से विक्टोरिया ब्रिज के बीच की सड़क पर लोग बेतरतीब वाहन पार्क करने लगे हैं, जिससे आम नागरिकों को परेशानी हो रही है। विक्टोरिया में पहले से पेड पार्किंग है लेकिन नया पुल बनने के बाद अब लोग नए पुल से पुराने पुल तक बेतरतीब और मुफ्त में गाड़ियां पार्क करने लगे हैं।
विज्ञापन
...
यह है दरें
दोपहिया वाहन
0- 4 घंटे 10 रुपये
4- 6 घंटे 20 रुपये
6 घंटे से ज्यादा 30 रुपये
चौपहिया वाहन
0- 2 घंटे 10 रुपये
2- 4 घंटे 20 रुपये
4- 6 घंटे 30 रुपये
छह घंटे से ज्यादा 50 रुपये
लोगों में चर्चाएं शुरू
पेड पार्किंग जोन को लेकर शहरवासियों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ ने पार्किंग शुल्क अधिक बताते हुए इसे कम करने की मांग की है। डीएवी स्कूल और विक्टोरिया पुल के प्रवेश द्वार के सामने वाहनों की पार्किंग न करने की मांग की है। तर्क दिया जा रहा है कि इससे वाहनों को मोड़ने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी।
000