फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Parents should give their time to their children, not mobile phones

Mandi News: ‘बच्चों को मोबाइल फोन नहीं, अपना समय दें माता-पिता’

Fri, 06 Dec 2024 08:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 06 Dec 2024 08:10 AM IST
विज्ञापन
Parents should give their time to their children, not mobile phones
बैहना स्कूल में सोशल मीडिया के दुरूप्रभावों पर नाटक प्रस्तुत करते विद्यार्थी। -संवाद
बैहना (मंडी)। राजकीय उच्च विद्यालय बैहना में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें छठी कक्षा के विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर संदेश दिया।
विज्ञापन

नाटक में यह संदेश दिया गया कि माता-पिता बच्चों को अपना समय दें और मोबाइल फोन से दूर रखें, क्योंकि मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से पढ़ाई में ध्यान नहीं लग पाता और बच्चे इसके आदी हो जाते हैं। इसके बाद, स्कूल की टीम ‘सबला’ ने प्रशिक्षक मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में कराटे का प्रदर्शन किया। मुकेश ठाकुर जो कि एक पूर्व एनएसजी कमांडो हैं, के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने आत्मरक्षा के विभिन्न करतब दिखाए, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए और जमकर तालियां बजीं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें पुरस्कार दिए। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें और अपने माता-पिता व गुरुजनों का नाम रोशन करें। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अपनी ओर से 7500 रुपये की राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में पार्षद कृष्ण भानु, रिटायर हेड मास्टर सुरेंद्र सिंह, स्कूल प्रिंसिपल रणजीत सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य भूपेंद्र राव, एसएमसी प्रधान कन्हैया लाल, अनिल वालिया सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed