{"_id":"5801127d4f1c1b6752291af6","slug":"paraglider-of-ingland-died-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पधर के झटिंगरी में इंग्लैंड के पैराग्लाडर इयान की गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पधर के झटिंगरी में इंग्लैंड के पैराग्लाडर इयान की गिरने से मौत
मंडी
Updated Fri, 14 Oct 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। झटिंगरी की पहाड़ियों में तेज रफ्तार से नीचे गिरने से इंग्लैंड के पैराग्लाडर इयान मीकॉमस की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उड़ान के वक्त पैराग्लाडर का लॉक नहीं खुल पाया। जिस कारण इयान तेज गति से नीचे गिर गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस के अनुसार इंग्लैंड के पैराग्लाडर इयान मीकॉमस ने शुक्रवार को पधर के झटिंगरी की पहाड़ियों से उड़ान भरी। उड़ान भरने के तुरंत बाद इयान का पैराग्लाडर का लॉक नहीं खुल पाया जिस कारण वह तेज गति से नीचे गिर गया।
इयान सरी गांव के पास वाले जंगलों में गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से इयान को घायल अवस्था में जोगिंद्रनगर पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इयान 28 सितंबर को भारत आया था। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड एंबेसी को सूचित किया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है।