{"_id":"65cbe23be38c99101b0b0994","slug":"paper-on-paper-spu-is-not-releasing-registration-number-mandi-news-c-90-1-mrt1064-119376-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पेपर सिर पर, रजिस्ट्रेशन नंबर जारी नहीं कर रहा एसपीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पेपर सिर पर, रजिस्ट्रेशन नंबर जारी नहीं कर रहा एसपीयू
Wed, 14 Feb 2024 03:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
ब्लूम्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन सुंदरनगर में बीएड की पढ़ाई कर रहे 95 प्रशिक्षु मंगलवार को रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिलने पर जिला मुख्यालय पहुंचे और अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर से मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की। पहले सेमेस्टर के पेपर 26 से शुरू हो रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें एसपीयू से रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिले हैं।
बीएड प्रशिक्षु प्रियंका, नेहा, प्रीति, विक्की, कोमल, केतन, चेतन, भुवनेश और सुद्रभरा ने बताया कि काउंसलिंग एसपीयू और एचपीयू के माध्यम से ही ऑफलाइन हुई थी। इसके बाद नंबर ब्लूम्स कॉलेज में पड़ा था। काउंसलिंग फीस 5800 रुपये और पहले सेमेस्टर की फीस 25 हजार रुपए चुकाने के बाद अब सिस्टम की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। उधर, एसपीयू की प्रो वीसी प्रो अनुपमा सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार ही एसपीयू कार्य कर रहा है। अगर कोर्ट इस कॉलेज के बच्चों को रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करने के आदेश देता है तो आदेशों का पालन होगा। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर प्रशिक्षुओं को कोर्ट में जल्द पीएल डालनी चाहिए।
रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करने के लिए एसपीयू को लिखा : कॉलेज प्रबंधन
मामले को लेकर ब्लूम्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रशासन ने बताया कि प्रशिक्षुओं के रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करने के लिए एसपीयू को लिखा है। अभी तक उन्होंने इसका उत्तर नहीं दिया है। मामले को लेकर यूनिवर्सिटी को भी लिखा गया है। सेमेस्टर की फीस लेने के बाद अब पेपर करवाना यूनिवर्सिटी का काम है। मामले को लेकर अब प्रशिक्षुओं के साथ हैं और फैसला नहीं हुआ तो हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट भी जाने को तैयार हैं।