फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pandoh's Lal Bridge will be made double lane, height will increase by two meters

Mandi News: डबल लेन बनेगा पंडोह का लाल पुल, दो मीटर बढ़ेगी ऊंचाई

Fri, 11 Apr 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 11 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pandoh's Lal Bridge will be made double lane, height will increase by two meters
पंडोह में बहा लाल पुल, जहां डबललेन पुल बनाया जाएगा। स्त्रोत- जागरूक पाठक
पंडोह (मंडी)। पौने दो वर्षों के इंतजार के बाद पंडोह और द्रंग क्षेत्र के इलाका बदार की आधा दर्जन पंचायतों को अब क्षतिग्रस्त लाल पुल की जगह सिंगल नहीं, बल्कि डबल लेन पुल की सौगात मिलने जा रही है। पंडोह में आपदा के दौरान टूटे 100 वर्ष पुराने लाल पुल के स्थान पर अब डबल लेन स्टील ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए केंद्र सरकार से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 23.64 करोड़ की धनराशि हाल ही में स्वीकृत हुई है। अब यहां पर डबल लेन पुल का निर्माण किया जाएगा। जो पुल क्षतिग्रस्त हुआ है उसकी पुरानी नीवों का भी कोई इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। उन्हें भी पूरी तरह से गिराकर उसके स्थान पर नई नीवें बनाई जाएंगी और फिर उसके उपर डबल लेन स्टील ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

यह डबल लेन ब्रिज भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया जा रहा है। पुल की उंचाई दो मीटर बढ़ने वाली है, लेकिन इससे पंडोह बाजार के लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। इस स्लोप को इस तरह से डिजाइन किया जा रहा है, ताकि बाजार को किसी प्रकार की परेशानी न हो। लोक निर्माण विभाग थलौट मंडल के अधिशाषी अभियंता ई. विनोद शर्मा ने बताया कि बजट स्वीकृत हो चुका है और एक महीने के अंदर इसका टेंडर लगाकर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। जिसे भी टेंडर मिलेगा, वही पुराने पुल के मलबे को हटाकर वहां पर नए सिरे से काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed