फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   panchyat election.

सराज बीडीसी में भाजपा का कब्जा

Fri, 29 Jan 2016 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो थुनाग/गोहर(मंडी)।
अमर उजाला ब्यूरो थुनाग/गोहर(मंडी)। Updated Fri, 29 Jan 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
21 सदस्यीय पंचायत समिति सराज में शुक्रवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव करवाए गए। चुनाव प्रक्रिया में सभी सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर सहमति न बनने से मतदान किया गया। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित बागी भवास वार्ड से अमर सिंह और कांग्रेस के खणी वार्ड से यादवेंद्र ने नामांकन किया।

 इसमें अमर सिंह को 11 और यादवेंद्र को 10 मत मिले, जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित भोप सिंह को 11 और कांग्रेस समर्थित निर्मला देवी को 10 मत मिले। भाजपा समर्थित नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने एक-एक मत से जीत हासिल की है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के समर्थकों ने जीत की खुशी में रैली निकाली। विधायक जय राम ठाकुर ने भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई दी।
विज्ञापन

 
सराज के विधायक जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कई दिन सराज में डेरा डाले रखा और पंचायत समिति सदस्यों को धमकाना शुरू किया। पंचायत समिति सदस्यों के रिश्तेदारों के तबादले करने की धमकी दी गई। इसके बावजूद भी कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed