{"_id":"c34f306dfea097c1533fb1a5fa8d8ee2","slug":"panchyat-election-hindi-news-105","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमेलू देवी बनी करसोग पंस अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमेलू देवी बनी करसोग पंस अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो करसोग (मंडी)।
Updated Wed, 27 Jan 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
24 सदस्यीय पंचायत समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर सहमति न बनने से मतदान करना पड़ा। अध्यक्ष पद के लिए मतदान कांग्रेस समर्थित चमेलू देवी और भाजपा समर्थित उर्मिला के बीच हुआ।
इसमें भंथल वार्ड से कांग्रेस समर्थित चमेलू देवी को 15 और सनारली वार्ड से भाजपा समर्थित उर्मिला देवी को सात मत पड़े। एक वोट रद्द हुआ है। बैठक में एक सदस्य ने पंचायत समिति के चुनावों में अपनी हाजिरी नहीं लगाई। उपाध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच रहा।
विज्ञापन
कांग्रेस समर्थित दिलीप मेहता और भाजपा समर्थित खेम राज ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। बालिधार वार्ड से कांग्रेस समर्थित दिलीप मेहता को 15 मत और भाजपा समर्थित खेम राज को 8 वोट पड़े। चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम करसोग विवेक चौहान ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष चमेलू देवी और उपाध्यक्ष दलीप मेहता की जीत पर समर्थकों ने बाजार में जुलूस निकाला। मुख्य संसदीय सचिव मनसा राम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास पंचायत समिति मे स्पष्ट बहुमत था।