फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   panchayat secretary died in road accident

Mandi News: सड़क हादसे में पंचायत सचिव की मौत

Wed, 21 Jun 2023 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
panchayat secretary died in road accident
जोगिंद्रनगर में हुआ हादसा, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
विज्ञापन



सरकाघाट सड़क पर द्राहल के निकट पहाड़ी से टकराई कार

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर(मंडी)। जोगिंद्रनगर में बुधवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में पंचायत सचिव की मौत हो गई। वह द्रुबल और बुहला भडियाडा पंचायत में सचिव का कार्यभार संभाल रहे थे। अजय (44) निवासी बसाहीधार जब कार में सवार होकर घर जा रहे थे तभी घर से 14 किलोमीटर दूर सरकाघाट सड़क पर द्राहल के नजदीक उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में 108 एंबुलेंस में उपचार के लिए लाया गया। जहां पर आपात सेवाओं में तैनात चिकित्सक ने मौत की पुष्टि की है ।

मृतक अजय अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। उनकी माता व्यासा देवी भी पूर्व में पंचायत प्रधान रह चुकी हैं। कार हादसे में अजय की दर्दनाक मौत से तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। समूचे उपमंडल में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया की सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कर वीरवार को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस चौकी बस्सी की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाकर कार हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने सड़क हादसे में पंचायत सचिव की दर्दनाक मौत पर गहरा दुख प्रकट कर प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed