फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Panchayat elections: Campaigning begins with loudspeakers

पंचायत चुनाव : अब लाउड स्पीकर से शुरू हुआ प्रचार

Tue, 19 May 2026 11:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Campaigning begins with loudspeakers
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पंचायत चुनाव में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए अब प्रत्याशियाें ने लाउड स्पीकर से प्रचार शुरू कर दिया है। इससे पहले प्रत्याशी सोशल मीडिया पर डिजिटल प्रचार का सहारा लेकर मतदाताओं को अपनी ओर खींचने का प्रयास कर रहे थे। इसमें प्रत्याशी स्वयं को कर्मठ, ईमानदार और जनसेवा में आगे रहने की बातें भी डिजिटल प्रचार प्रसार में कर रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार से विकास खंड चौंतड़ा की विभिन्न पंचायतों में लाउड स्पीकर का शोर शुरू हो गया। इस दौरान प्रत्याशियों ने वाहनाें में लाउड स्पीकर लगाकर अपना प्रचार भी तेज कर दिया। विकास खंड चौंतड़ा में 700 से अधिक प्रत्याशी पंचायतीराज चुनाव में उतरे हैं। इनमें 44 पंचायतों में 170 प्रत्याशी प्रधान, 199 प्रत्याशी उप प्रधान समेत 331 वार्ड सदस्य चुनावी दंगल में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

80 पंचायत समिति सदस्य भी चुनाव जीतने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। तीन जिला परिषद वार्डों में 20 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 113 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। सोमवार को खंड विकास अधिकारी अनुभव तनवर ने बताया कि तीन चरणों में पूरी होने वाली चुनाव प्रक्रिया में 400 से अधिक मत पेटियों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 67355 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य विधाता बनेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्याशियों के आवेदन आ रहे हैं। इन्हें ऑनलाइन पटल पर आवेदन करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed