फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   panchayat election

कुलदीप अध्यक्ष, सपना बनी उपाध्यक्ष

Wed, 20 Jan 2016 05:46 PM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
panchayat election

धर्मपुर ब्लॉक पंचायत समिति अध्यक्ष पद पर 25 वर्षों के बाद कांग्रेस ने परचम लहरा दिया है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों की पदों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। कांग्रेस के कुलदीप अध्यक्ष और सपना उपाध्यक्ष बनी हैं। बीडीसी के चुनाव एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुए।

विज्ञापन


जिसमें बीडीओ धर्मपुर रविंद्र प्रकाश शर्मा और पंचायत निरीक्षक सतीश कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप कुमार तथा उपाध्यक्ष पद के लिए सपना ठाकुर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, भाजपा की ओर से विनोद कुमार और मौनी राम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप कुमार को 15 मत और विनोद कुमार को 7 मत मिले।
विज्ञापन


वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए सपना ठाकुर को 15 मत और मौनी राम को 7 मत प्राप्त हुए। जिसमें कांग्रेस ने दोनों पदों पर विजय हासिल कर अपना कब्जा जमा लिया है। चुनाव के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने हस्तशिल्प एवं हथकरघा उद्योग के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर के नेतृत्व में धर्मपुर बाजार में रैली निकाली। विजयी कांग्रेस नेता के समर्थकों ने बाजार में रैली के दौरान खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 वर्षों के बाद बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कोई कांग्रेसी विराजमान हुआ है। जीत की खबर मिलते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर जश्न मनाया। धर्मपुर बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पदों के चुनाव सभी की निगाहें टिकी थी। जिसमें कांग्रेस ने दोनों ही पदों पर कांग्रेस ने बाजी मार ली है। नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप कुमार व उपाध्यक्ष सपना ठाकुर ने भी जीत के लिए लोगों का आभार जताया है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य संतोष कुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed