फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   panchayat election

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को लेकर भाजपा-कांग्रेस में लॉबिंग

Tue, 19 Jan 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, धमऱ्र्मपुर
ब्यूरो अमर उजाला, धमऱ्र्मपुर Updated Tue, 19 Jan 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
panchayat election

पंचायत समिति धर्मपुर में बुधवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी का फैसला होगा। 22 सदस्यीय पंचायत समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बहुमत के लिए 12 सदस्य होने जरूरी है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनेगा इसके लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने लॉबिंग तेज कर दी है।

विज्ञापन


बुधवार को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर किस दल का समर्थित नवनिर्वाचित सदस्य विराजमान होगा। इसके लिए लोगों में काफी उत्सुकता है। इस बार धर्मपुर बीडीसी का अध्यक्ष पद अनारक्षित है। जिससे अध्यक्ष पद पर रोचक मुकाबला होने के आसार है। भाजपा और कांग्रेस दोनों की बहुमत होने का दावा कर रही है। भाजपा की ओर से 12 सदस्य होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


जबकि कांग्रेस 14 सीटों पर दावा पेश कर रही है। पिछले पंद्रह सालों से धर्मपुर बीडीसी में भाजपा का कब्जा रहा है। इस बार भी भाजपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने का दावा कर रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष पूर्ण चंद ने कहा कि इस बार भी भाजपा का अध्यक्ष बनेगा। हस्तशिल्प एवं हथकरघा उद्योग के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता चंद्रशेखर ने दावा किया है कि उनके पास पूर्ण बहुमत है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस पार्टी काबिज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed