फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   panchayat election

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भगवा का परचम

Mon, 18 Jan 2016 06:01 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
panchayat election

नगर पंचायत जोगिंद्रनगर में सोमवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में पहली बार दोनों पदों पर महिलाओं की ताजपोशी हुई है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने भगवा फहराया। इससे पहले निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी जोगिंद्रनगर राहुल चौहान ने नगर पंचायत के सात वार्डों से जीत कर आए पाषर्दों को शपथ दिलाई। सात वार्डों में भाजपा की चार और कांग्रेस तीन सीट मिली थी।

विज्ञापन


लक्ष्मी बाजार वार्ड से कांग्रेस की पार्षद ममता कपूर, गरोड़ू से भाजपा की उम्मीदवार संतोष कुमारी, कॅालेज क्षेत्र से कांग्रेस के अजय धरवाल, समलोट वार्ड से भाजपा के रमेश चंद, अप्पर सेरी वार्ड से भाजपा की निर्मला देवी, वार्ड छह से भाजपा के पूर्व पाषर्द ओम प्रकाश बख्शी और वार्ड सात से कांग्रेस की निर्मला देवी ने शपथ ली। नगर पंचायत जोगिंद्रनगर का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था।
विज्ञापन


अप्पर सेरी वार्ड से भाजपा की निर्मला देवी को अध्यक्ष और गरोड़ू से भाजपा की संतोष कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद भाजपा समर्थित पार्षदों की जीत के बाद बैंड बाजे सहित पूरे शहर में विजयी रैली निकाली। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जोगिंद्रनगर क्षेत्र के विधायक गुलाब सिंह ठाकुर को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा समर्पित उम्मीदवारों ने कहा कि नगर पंचायत के लोंगों ने उन पर जो विश्वास किया है। वे उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। जोगिंद्रनगर के विधायक गुलाब सिंह ठाकुर ने नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी पाषर्दों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed