{"_id":"95feda67a5ca0a0bbf3b432d2cfc383a","slug":"panchayat-election-hindi-news-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरम पूरा न होने से जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरम पूरा न होने से जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव टला
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 18 Jan 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद मंडी की बैठक में भाजपा और वामपंथी समर्थित नवनिर्वाचित जिप सदस्यों की गैर मौजूदगी के चलते कोरम पूरा नहीं होने से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की ताजपोशी नहीं हो पाई। सोमवार को हुई बैठक में कांग्रेस समर्थित 17 जिप सदस्याओं और निर्दलीय चुनाव जीते सदस्य ने भाग लिया।
विज्ञापन
पहली बैठक में दो तिहाई कोरम नहीं होने से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संदीप कदम ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए 27 जनवरी की तारीख तय की है। 36 सदस्यीय जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को बैठक निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
बैठक में कांग्रेस समर्थित 17 और एक निर्दलीय चुनाव जीते जिप सदस्य ने हाजिरी लगाई। वहीं भाजपा, भाकपा और माकपा समर्थित नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य बैठक में गैर मौजूद रहे। दो तिहाई कोरम पूरा न होने के कारण अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर ताजपोशी नहीं हो पाई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संदीप कदम ने कहा कि जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए आयोजित बैठक में निर्धारित समय में जिला परिषद के 36 नवनिर्वाचित सदस्यों में से केवल 18 सदस्य ही उपस्थित हुए।
विज्ञापन
जिस कारण दो-तिहाई कोरम पूरा न होने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव के लिए अगली बैठक 27 जनवरी को सुबह 11 बजे निर्धारित की गई है। जिसमें साधारण बहुमत से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न करवाया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि जिला परिषद के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों की साधारण बैठक 23 जनवरी को निर्धारित की गई है, जिसमें विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। सोमवार को हुए बैठक में कांग्रेस समर्थित नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, पूर्ण चंद ठाकुर, दिले राम ठाकुर, सचिन वर्मा, मनोहर लाल, कृष्ण पाल, जीवन लाल ठाकुर, जगदीश, नीलम कुमारी, इंद्रा देवी, पमिता कुमारी, जयवंती, संतोष कुमारी, प्रोमिला देवी, मीना कुमारी, यशोदा देवी, संतोष और सूरज प्रकाश ने भाग लिया।