{"_id":"308f7be0e4da0340bc48fee47b6bd8f5","slug":"panchayat-election-hindi-news-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार जिलों के नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार जिलों के नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान लेंगे शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 14 Jan 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी जोन के चार जिलों से नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान और उप प्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंडी शहर के ऐतिहासिक पड्डल ग्राउंड में शुक्रवार को मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और कुल्लू जिला के नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान शपथ लेंगे।
विज्ञापन
समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा भी मौजूद रहेंगे। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में मंडी जोन के तहत चार जिलों में नवनिर्वाचित प्रधान और उप प्रधानों का शुक्रवार को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
पड्डल ग्राउंड में भव्य पंडाल लगाया गया है। मुख्यमंत्री साढ़े बारह बजे हैलीकाप्टर से पड्डल मैदान पहुंचेंगे। जहां पर नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में जिला मंडी की 469 पंचायतों के करीब 928 पंचायत प्रतिनिधि, हमीरपुर जिला के 229 पंचायतों के 458, बिलासपुर की 151 पंचायतों के 302 और कुल्लू जिला के 194 पंचायतों के 388 पंचायत प्रतिनिधि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
समारोह में करीब तीन से चार हजार तक लोगों के पहुंचने का अनुमान है। जिला उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहर को पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया। सुरक्षा के लिए करीब आठ सौ पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। समारोह में आने वाले पंचायत प्रतिनिधियों व अन्य लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।