फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   panchayat election

पंस अध्यक्ष पद को भाजपा-कांग्रेस में जोड़तोड़ शुरू

Thu, 14 Jan 2016 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, टिहरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, टिहरा Updated Thu, 14 Jan 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
panchayat election

पंचायत समिति धर्मपुर अध्यक्ष की कुर्सी पर पार्टी समर्थित की ताजपोशी को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने जोड़तोड़ की लॉबिंग तेज कर दी है। दोनों दल अध्यक्ष पद पर दावेदारी ठोक रहे हैं। 15 सालों से धर्मपुर ब्लॉक में बीडीसी अध्यक्ष पद पर भाजपा काबिज है।

विज्ञापन


धर्मपुर पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की ताजपोशी 20 जनवरी को होगी। भाजपा व कांग्रेस ने पार्टी समर्थित को अध्यक्ष बनाने के लिए लॉबिंग तेज कर दी है। 22 सदस्यीय पंस में भाजपा 12 सीटों और कांग्रेस 16 सीटों पर पार्टी समर्थित उम्मीदवार चुनाव जीत कर आने के दावे कर रही है।
विज्ञापन


पिछले 15 वर्षों से अध्यक्ष पद पर भाजपा काबिज है। वर्ष 2000-2005 तक भाजपा समर्थित नेकराम पंस के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2005 से 2010 तक अमर चंद और 2010 से 2015 तक भाजपा समर्थित कुमकुम ठाकुर अध्यक्ष रही। इस बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद किसकी ताजपोशी होती है। यह 20 जनवरी को होने वाले चुनाव में स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा मंडल अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने दावा किया कि इस बार भी बीडीसी अध्यक्ष भाजपा समर्थित बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास बहुमत है। उधर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीर चंद ने कहा कि पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार चुनाव जीत कर आए हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी कांग्रेस का बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed