फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   panchayat election

बहुमत न होने से जोड़तोड़ में जुटी कांग्रेस और भाजपा

Tue, 12 Jan 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 12 Jan 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
panchayat election

जिला परिषद मंडी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की ताजपोशी के लिए जोड़ तोड़ का दौर चला हुआ है। 18 जनवरी को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की ताजपोशी होगी। कांग्रेस और भाजपा की ओर से अभी तक अध्यक्ष पद के लिए नाम घोषित नहीं किया गया। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों के पास बहुमत नहीं है। जिससे अध्यक्ष की कुर्सी पर पार्टी समर्थित की ताजपोशी को दोनों दल अप्रत्यक्ष रूप से गेम बनाने में जुटे हैं।

विज्ञापन


हालांकि इस बार चुनाव जीत कर आए भाकपा और माकपा उम्मीदवारों ने भी अभी तक समर्थन देने की घोषणा नहीं की है। जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने के लिए इस बार कांग्रेस और भाजपा के पास पूर्ण बहुमत नहीं है। 36 सदस्यीय जिला परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की ताजपोशी के लिए 19 सदस्यों होने जरूरी है। बहुमत न मिलने से दोनों ही दलों जोड़तोड़ में जुटे हैं।
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष बनाने के दावे किए जा रहे हैं। इस बार तीन सीटों पर वामपंथी ने परचम लहराया। जिला परिषद में दो भाकपा और एक माकपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वहीं तीन आजाद प्रत्याशियों ने अपने दम पर चुनाव जीता है। 17 सीटों पर कांग्रेस, 13 सीटों पर भाजपा और तीन सीटों पर भाकपा व माकपा समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर के नाम की चर्चाएं हो रही हैं। जिप अध्यक्ष महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बल्ह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा समर्थित तीन महिला उम्मीदवार चुनाव जीती हैं। अध्यक्ष पद पर कला देवी के नाम चर्चा है। हालांकि अभी तक कांग्रेस और भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नाम घोषित नहीं किए हैं। माकपा के जिला सचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिप अध्यक्ष पद को लेकर अभी तक किसी भी दल ने समर्थन नहीं मांगा है। भाकपा और माकपा बैठक करने के बाद समर्थन देने पर विचार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed