{"_id":"07a761763c59233468b5ce3ac379548a","slug":"panchayat-election-hindi-news-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Tue, 12 Jan 2016 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद मंडी के सभागार भ्यूली में उपायुक्त संदीप कदम ने मंगलवार को जिला के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपायुक्त संदीप कदम ने सभी निर्वाचित सदस्यों को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में अपनाई गई लोकतंत्र प्रणाली पंचायतीराज संस्थाओं के माध्यम से ही जमीनी स्तर तक पहुंची है। उन्होंने सदस्यों से आह्वान किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी लोगों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों नीलम, कली राम, जीवन, सूरज, पूर्ण चंद, कृष्ण पाल, सावित्री देवी, किशोर, पमिता, दिले राम, हुकमा देवी, संतराम, जयवंती, मीना, संतोष, बबीता देवी, श्याम सिंह, निर्मला, यशोधा देवी, नीलम, इंद्रा देवी, प्रोमिला देवी, अंजना, जगदीश, सरला देवी, रजनी, सचिन, हंसा देवी, प्रदीप, मनोहर लाल, राजकुमार, चंपा ठाकुर, संतोष, भूपेंद्र सिंह, संजीव, कश्मीर सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद ऋग्वेद ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी गिरीश सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।
विज्ञापन