{"_id":"d4d98471aec6e5bdb3ff0fc675d0e9be","slug":"panchayat-election-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन वापस लेकर कई दावेदारों ने छोड़ा मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन वापस लेकर कई दावेदारों ने छोड़ा मैदान
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 21 Dec 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन वापस के दिन कई दावेदारों ने मैदान छोड़ दिया है। काफी माथापच्ची करने के बाद जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड पंच पद के लिए नामांकन पत्र भर कर दावेदारी करने वाले कई उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया है।
विज्ञापन
समर्थन में नाम वापस लेने पर कई पंचायत समिति सदस्य और पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड पंच निर्विरोध चुने गए हैं। सोमवार को नामांकन वापसी के साथ ही चुनाव मैदान में डटे उम्मीदवारों को चुनाव निशान भी आबंटित किए गए हैं। जिला मंडी के दस ब्लॉकों में 15564 उम्मीदवारों ने जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड पंच के लिए नामांकन पत्र भरे थे।
विज्ञापन
सोमवार को नामांकन वापसी पर कई उम्मीदवार मैदान छोड़ गए। भाजपा और कांग्रेस समर्थित दावेदारों ने पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशियों के समर्थन में नाम वापस लिया है। जबकि कई पंचायतों में निर्विरोध चुनाव के लिए दावेदारों ने नाम वापस लिया। सुदरनगर में जिला परिषद के चार वार्डों में मात्र एक उम्मीदवार ने ही नाम वापस लिया है। अब 14 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। वहीं पंचायत समिति सुंदरनगर के 30 वार्डों में 111 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने केलिए डटे हुए हैं।
विज्ञापन
पंचायत समिति के 30 वार्डों से 123 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे। जिसमें 12 उम्मीदवारों ने सोमवार को अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब 111 प्रत्याशी पंचायत समिति में अपना भाग्य आजमाएंगे। बल्ह पंचायत समिति के विभिन्न वार्डों से 109 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जिसमें 13 दावेदारों ने मैदान छोड़ दिया है। अब पंचायत समिति पर 95 उम्मीदवार चुनाव मैदान में किस्मत आजमाएंगे।
गोपालपुर विकास खंड से जिला परिषद के विभिन्न वार्डों के लिए 18 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जिसमें कोट वार्ड से दो उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया। इस वार्ड में अब सात प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। चौरी वार्ड से छह, नबाही से चार, बलद्वाड़ा वार्ड से दो उम्मीदवार मैदान में है। गोपालपुर खंड की पंचायत समिति के 27 वार्डों से 104 ने नामांकन किया था। जिसमें चार उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया है। अब सौ प्रत्याशियों चुनाव मैदान में हैं।