{"_id":"66ff2ddd1b48764faa96678ae9d1488e","slug":"panchayat-election-hindi-news-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोर टू डोर हो रही वोट की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोर टू डोर हो रही वोट की अपील
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, पधर
Updated Sun, 20 Dec 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन चुनाव चिन्ह अलॉट होते ही पंचायत चुनावों में विभिन्न पदों पर उतरने वाले चेहरों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पंचायत चुनावों को नजदीक देख खासकर जिला परिषद के उम्मीदवार चुनाव चिन्ह जारी न होने से पहले ही प्रचार सामग्री और अपीलें लेकर डोर टू डोर चुनाव मैदान में उतर गए हैं। जिसमें राजनीतिक दलों के समर्थित उम्मीदवार अधिक है।
विज्ञापन
कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने बड़ीधार वार्ड की चुक्कू में समर्थन मांगा। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत के शिलग और बड़ीधार के गांव में जाकर अपने लिए वोट मांगे। कुन्नू वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी लेख राम ठाकुर ने अपनी होम पंचायत सियुन का डोर टू डोर अभियान के बाद शनिवार को ग्राम पंचायत कुन्नू के गांव कचौटधार, सजौन, गरलोग, घुमारडा, भटेहड़, संगलेहड़, कनैहर, अपर, लोअर साहल, गदयाड़ा गांवों का दौरा कर लोगों से समर्थन मांगा।
विज्ञापन
युवा शक्ति संगठन के मुख्य सलाहकार एवं जिप उम्मीदवार एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य रविकांत ने भी शनिवार को ग्राम पंचायत कुन्नू के गांवों का दौरा कर जनता से अपने लिए समर्थन मांगा। भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजय भंडारी ने समर्थकों के साथ ग्राम पंचायत कुफरी, भड़वाहण, बड़ीधार के गांवों का दौरा किया और अपने लिए समर्थन मांगा। कुन्नू वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार जय सिंह राणा ने भी अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। चुनाव प्रचार में जुटे अधिकांश उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने हर हाल में चुनाव मैदान में उतरने का मन बना लिया है।
विज्ञापन