{"_id":"581378254f1c1b6779bc1858","slug":"panch-karma-started-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल की तर्ज पर प्रदेश में मिलेंगी पंचकर्म सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल की तर्ज पर प्रदेश में मिलेंगी पंचकर्म सेवाएं
मंडी
Updated Fri, 28 Oct 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित करते सांसद रामस्वरूप शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय के क्षेत्रीय आयुर्वेदीय पोषणजन्य विकार अनुसंधान संस्थान (एआरआरआई) मंडी में धनवंतरि जयंती पर राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने की। सांसद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्थान की महिला कर्मचारियों ने भगवान धनवंतरि की वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
सांसद ने विशेष रूप से कहा कि पंडोह में संस्थान का निर्माणाधीन नया परिसर दिसंबर 2016 तक बहिरंग रोगी सेवाएं देना आरंभ कर देगा तथा प्रदेश में ही केरल जैसे विकसित राज्य की तरह पंचकर्म उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे प्रदेश में स्वास्थ्य पर्यटन का भी विशेष विकास होगा। वहीं, कार्यक्रम में मधुमेह रोग के चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने मधुमेह के कारण, निवारण तथा रोकथाम, खान-पान, आहार एवं सावधानियों से संबंधित बखान एवं सुझाव दिए। संस्थान के सहायक निदेशक डा. ओम राज शर्मा ने संगोष्ठी के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
इसके बाद मंडी के चिकित्सक एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डा. मंजुल शर्मा ने आधुनिक चिकित्सा द्वारा मधुमेह की रोकथाम व प्रबंधन के विषय पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया। विकृति विज्ञान के विशेषज्ञ डा. चेतन उपाध्याय ने मधुमेह की चिकित्सा में प्रायोगिक जांच के विषय पर जानकारी दी। इसके अलावा डा. सिंपल शर्मा, डा. अभिषेक कौशल ने मधुमेह के कारणों एवं आयुर्वेद पद्धति से इसकी रोकथाम के बारे में लोगों को जागरूक किया। आयुर्वेद दिवस पर संस्थान की ओर से लगाए गए शिविर में मधुमेह के 105, थायरायड के 98, बीएमडी के 85 तथा पीएफटी के लगभग 15 लोगों ने स्वास्थ्य जांचा।
विज्ञापन
इस मौके पर आरके परमार, डा. ओम राज शर्मा, प्रभारी, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम शर्मा, उपाध्यक्ष विशाल ठाकुर, पार्षद निर्मला शर्मा, उर्मिला शर्मा, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा सुमन ठाकुर, द्रंग भाजपा नेता जवाहर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह, देव चंदेल सहित संगोष्ठी में लगभग 400 लोगों ने भाग लिया।