{"_id":"680e75fdcda9400e9c0d1c48","slug":"pali-kisan-mela-begins-with-the-procession-of-gods-and-goddesses-mandi-news-c-90-1-mnd1001-154486-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: देवी-देवताओं की जलेब से पाली किसान मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: देवी-देवताओं की जलेब से पाली किसान मेला शुरू
विज्ञापन
जलेब में भाग लेते मुख्यातिथि।
मंडी। जिले के पाली में किसान मेले का विधिवत रूप से शुभारंभ हो गया। मेले में मां चामुंडा भगवती, देव पाइंदल समेत दस देवी-देवताओं ने शिरकत की। देवी-देवताओं के शामिल होने से समूचा परिवेश वाद्ययंत्रों की धुनों से गुंजायमान हो गया। मेला मैदान से भव्य जलेब देवी-देवताओं की अगुवाई में निकली। जलेब में पंचायत प्रतिनिधियों समेत महिला मंडलों और अन्य लोगों ने शिरकत की। मेले का शुभारंभ बड़ीधार के बीडीसी सदस्य घनश्याम ठाकुर ने किया।
पंचायत प्रधान जया ने कहा कि तीन दिवसीय मेले का इतिहास करीब साठ साल पुराना है। आज भी मेले में प्राचीन परंपराओं का निर्वहन किया जाता है। स्थानीय पंचायत समेत महिला और युवक मंडल आयोजन को सफल बनाने में हरसंभव योगदान देते हैं। उन्होंने बताया कि यह मेला किसानों को कृषि संबंधी नई तकनीकों की जानकारी देगा।
मेले में किसानों तथा वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद भी होगा। मेले में सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी दमदार प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन करेंगे। पंचायत के उपप्रधान जीत कुमार ने बताया कि प्राचीन मेले के स्वरूप को बनाए रखने के लिए स्थानीय पंचायत प्रतिबद्ध है। लोगों के सहयोग से हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। संवाद