फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pahari tarane

करनैल राणा के पहाड़ी तरानों पर झूमे लोग

Wed, 06 Apr 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 06 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन

जिला स्तरीय धर्मपुर नलवाड़ मेले की दूसरी संध्या लोक गायक करनैल राणा के नाम रही। करनैल राणा ने पहाड़ी गाने गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि निदेशक राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर अश्वनी कुमार चौधरी ने शिरकत की।

विज्ञापन


इस दौरान करनैल राणा ने सबसे पहले वो अड़या पतना दे तारूआ बेड़ी मेरी पार लाई देया हो से सांस्कृतिक संध्या का आगाज किया। उसके बाद कजो नैन मलाये वो दिला मेरेया कजो चैन चुराये जानी मेरिये, वो नोकरा अंब पक्के हो घर आ रस पड़िया डालिया, कैसा लगा गोरिये पहाड़े दा बसना दिल लूट लेई गया वो तेरा हसना, पहाड़ा दे मनुख जेड़ा सच बोलदे, पानी दिये दी टंकी हो भाई रामा बेगमों बड़ी बांकी हो, लच्छी-लच्छी लोक गलादें, काला घगरा सियाइके धोवन पानी नो चलिये गानों से दर्शकों को खूब नचाया।
विज्ञापन


वहीं अशोक चौधरी, नीमो चौधरी, कुमारी प्रीतम, राजेश हैप्पी, प्रमोद राणा, देशराज राणा, कुमारी अनुपमा ने भी एक के बाद एक गाने गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। छोड़ दिए गोरिये पहाड़ा दा बसना, जंगला दी शहर करांदा, भला सपाहिया डोगरिया ओ रसलिया रसलिया धारा तेरा मेरा बड़ा मंदा लगदा, चुकये गोरी पानीये को चली बाईं पर मिला बंजारा, आया वो ललारिया जाया वो ललारिया गानों से संध्या में समां बांधा। इस मौके पर ठाकर दास, प्रताप सकलानी, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद पालसरा, देशराज पालसरा, राजकुमार सोनी, ओएन हाजरी, विपन हाजरी सहित कई लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed