फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pahari culture is nourished by rural fairs: Jairam

ग्रामीण मेलों से पोषित होती है पहाड़ी संस्कृति : जयराम

Tue, 27 May 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Pahari culture is nourished by rural fairs: Jairam
बालीचौकी जिला स्तरीय देवता मेले के समापन पर देवी देवताओं के दर्शन करते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठकु
बालीचौकी (मंडी)। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को जिला स्तरीय बालीचौकी देवता मेले का विधिवत समापन किया। उन्होंने जनसभा में कहा कि मैं यहां का विधायक हूं और बिना बुलाए भी आ जाता हूं। इस बार मेला कमेटी ने सामूहिक रूप से निर्णय लेकर अच्छा संदेश दिया और मुझे निमंत्रण देने आए। मेलों को राजनीति से दूर ही रखना चाहिए।
विज्ञापन

यहां सभी दलों के लोग होते हैं और यही मेल मिलाप हमारी देव संस्कृति और समाज को आपस में जोड़ता है। देवता कमेटियों को दस लाख रुपये अपनी विधायक निधि से जारी करने तथा मेला आयोजन कमेटी को 31 हजार रुपये देने की घोषणा की। मेलों के आयोजन से हमारी पहाड़ी संस्कृति पोषित होती है। यह मेला मंडी और कुल्लू सराज का साझा उत्सव है। इस क्षेत्र में सड़क और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

खुशी है यहां इस उपमंडल के तहत पुलों और सड़क निर्माण में पूर्व भाजपा सरकार ने काफी धनराशि जारी की थी और अब धामन, बालीचौकी और हणोगी के पुल बनकर तैयार हैं। इन पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च हुए। विधायक प्राथमिकता में भी सड़कों के काम डाले हैं जो अब जल्द धरातल में उतरेंगे। इस अवसर पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, मेला कमेटी अध्यक्ष एवं पंचायत प्रधान दिले राम, मुकेश, शेर सिंह, जोगिंदर शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed