फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Padhar echoes with slogans of "Vote-thief, step down from power"; Mahila Congress burns effigies.

Mandi News: वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारों से गूंजा पधर, महिला कांग्रेस ने फूंके पुतले

Tue, 20 Oct 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Padhar echoes with slogans of "Vote-thief, step down from power"; Mahila Congress burns effigies.
पधर में पुतला दहन करते महिला कांग्रेस कार्यकर्ता। स्त्रोत- संगठन
प्रदेश अध्यक्ष तृप्ता कुमारी ने विधायक हंस राज के इस्तीफे की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारों के बीच मंगलवार को पधर बाजार में महिला कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। विजयदशमी के अवसर पर पधर चौक पर आयोजित धरने में कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक हंस राज और भाजपा नेता दुष्यंत कुमार के पुतले जलाकर रोष जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मीना चंदेल ने किया।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ता कुमारी भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए महिलाओं की सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में भाजपा का रवैया सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन

तृप्ता कुमारी ने विधायक हंस राज के इस्तीफे की मांग उठाते हुए कहा कि महिला कांग्रेस जल्द ही शिमला में बड़ा धरना-प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राज्यपाल के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया जाएगा। संगठन विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग करेगा। कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मीना चंदेल सहित महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed