{"_id":"657b48934bb07cae0900eec7","slug":"paddal-ground-will-remain-closed-for-sports-and-other-activities-for-11-days-mandi-news-c-90-1-ssml1045-14888-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खेल और अन्य गतिविधियों के लिए 11 दिन बंद रहेगा पड्डल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खेल और अन्य गतिविधियों के लिए 11 दिन बंद रहेगा पड्डल मैदान
विज्ञापन
मंडी। अग्निवीर भर्ती के चलते मंडी का पड्डल मैदान और स्टेडियम 11 दिन के लिए सभी खेलों और अन्य गतिविधियों के लिए बंद रहेगा। 16 दिसंबर से पड्डल मैदान और स्टेडियम में कोई भी सामान्य गतिविधियां नहीं होंगी। भर्ती रैली को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। ऐसे में सुबह और शाम सैर सपाटा करने के अलावा खेल प्रेमियों को यहां गतिविधियों के लिए 11 दिन इंतजार करना पड़ेगा।मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के युवाओं के लिए 20 से 26 दिसंबर तक मंडी के पड्डल मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए चार दिन पहले ही तैयारियां शुरू हो जाएंगी। इस दौरान पड्डल मैदान आम लोगों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। यहां आने वाले उम्मीदवारों को भी प्रवेश पत्र में दर्शाई तिथि के अनुरूप ही पड्डल मैदान में आना होगा। भर्ती मैदान में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
पड्डल मैदान में स्थानीय लोगों के लिए खेल समेत अन्य गतिविधियों का केंद्र है। यहां सुबह, शाम स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। दोपहर को धूप सेंकने के लिए यहां लोग बैठते हैं।
उधर, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी मंडी दीप्ति वैद्य ने खिलाड़ियों, जनता, बुजुर्गों से सहयोग करने का आह्वान किया है, ताकि भारतीय सेना भर्ती का सफल आयोजन पड्डल में हो सके। उन्होंने बताया कि 11 दिन के लिए लोगों को असुविधा रहेगी।