फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pace of construction work at Karsog Hospital inspected.

Mandi News: करसोग अस्पताल में निर्माण कार्यों की जांची रफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pace of construction work at Karsog Hospital inspected.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करसोग (मंडी)। करसोग के नागरिक चिकित्सालय में चल रहे निर्माण कार्यों की रफ्तार और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए एसडीएम अलीशा चौहान ने वीरवार को अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और मरीजों की सुविधा व सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल चौहान और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अजय राज गुप्ता भी मौजूद रहे। एसडीएम ने अस्पताल परिसर में चल रहे और प्रस्तावित निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति, आवश्यकताओं और आने वाली बाधाओं के बारे में चर्चा की। एसडीएम ने अस्पताल परिसर को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के दौरान मरीजों और तीमारदारों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed