{"_id":"67a4942b0e58bc8a2e0d0b3d","slug":"owners-should-demolish-up-to-10-structures-on-the-side-of-the-four-lane-mandi-news-c-90-1-mrt1064-147143-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: फोरलेन के किनारे ढांचों को 10 तक गिराएं मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: फोरलेन के किनारे ढांचों को 10 तक गिराएं मालिक
विज्ञापन
एसडीएम ने जारी किए निर्देश, पधर में चला है फोरलेन का निर्माण
........................
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राष्ट्रीय उच्चमार्ग-154 पठानकोट-मंडी के निर्माण कार्य के चलते पधर समेत आसपास के इलाकों में फोरलेन किनारे भू-स्वामियों को घर, दुकान और गोशाला का ढांचा 10 फरवरी तक गिराना होगा। इसके बाद प्रशासन की ओर से पुलिस बल के साथ उक्त ढांचे को गिराया जाएगा। इस संबंध में कार्यालय सक्षम भू अधिग्रहण अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी नागरिक पधर ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
निर्देशों में कहा है कि पठानकोट-मंडी फोरलेन के निर्माण के लिए जिन भू-स्वामियों के मकान, दुकान और गोशाला के ढांचे अधिग्रहण किए गए हैं, उन्हें इन ढांचों को 60 दिन में गिराने का नोटिस दिया गया था। उन्होंने कहा कि 60 दिन के नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद कई भू-स्वामियों ने ढांचे नहीं गिराए हैं। ऐसे में उक्त भू-स्वामी 10 फरवरी तक उपरोक्त ढांचों को उखाड़ कर भूमि एनएचएआई को सुपुर्द कर दें। इन दिनों पधर में फोरलेन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। कई जगह भू-सवामियों की ओर से घर, दुकान और गोशाला का ढांचा नहीं गिराने से कार्य में देरी हो रही है। इसे लेकर अब प्रशासन सख्त हो गया है। संवाद
....
पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण के चलते भू-स्वामियों को घर, दुकान और गोशाला का ढांचा गिराने के लिए 60 दिन का नोटिस दिया गया था। कई लोगों ने घर, दुकान और गोशाला उखाड़ दी हैं लेकिन कुछ जगह अभी काम बाकी है। इसके लिए 10 फरवरी का समय दिया गया है।
विज्ञापन
-सुरजीत सिंह, उपमंडलाधिकारी नागरिक पधर
000