फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Over 300 deities, including 190 registered ones, arrived at the Dev Maha Kumbh.

Mandi News: देव महाकुंभ में पहुंचे पंजीकृत 190 समेत 300 से अधिक देवी देवता

Tue, 17 Feb 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Over 300 deities, including 190 registered ones, arrived at the Dev Maha Kumbh.
अंतरराष्ट्रीय ​महा​शिवरात्रि महोत्सव की पहली जलेब से पूर्व चौहटा बाजार में विराजमान सराज घाटी क
मंडी। धूप के बीच झूमते हुए सोने चांदी से सुसज्जित कई देव रथ...। वाद्य यंत्र करनाल, रणसिंघे, ढोल नगाड़े की थाप और शहनाई की गूंज पर नाचते गाते हुए सैकड़ों देवलू। गण्यमान्य के सिरों पर सजी रंग बिरंगी पगड़ियां। सभी एक साथ पड्डल मैदान में बढ़ते हुए। यह नजारा अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की पहली जलेब में दिखा। इस नजारे को सैकड़ों लोगों ने कैमरे में कैद किया। देवता के आगे हर किसी का सिर झुका और प्रणाम करते हुए देव आस्था का परिचय दिया।
विज्ञापन

शहर में देवी-देवताओं के पहुंचने तथा वाद्य यंत्रों की ध्वनि की गूंज से स्वर्ग लोक का अहसास हुआ। पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर देर शाम छह बजे तक देव ध्वनि कानों में गूंजती रही। शाम ढलने के बाद सेरी मंच पर सजे सांस्कृतिक संध्या के पंडाल में शहनाई के साथ डीजे की धुनों से छोटी काशी सराबोर हुई।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में सोमवार को 190 पंजीकृत सहित करीब 300 से अधिक देवी-देवता पहुंचे। पड्डल मैदान में सभी पंजीकृत देवी-देवताओं को बैठने के लिए स्थान उपलब्ध करवाया गया है। गैर पंजीकरण वाले देवी-देवता वल्लभ महाविद्यालय परिसर में ही विराजमान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पुरानी मंडी में त्रिलोकीनाथ मंदिर में आस्था को आघात
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में पहुंचे देवी-देवताओं तथा उनके देवलुओं के रात्रि ठहराव की अलग-अलग स्थानों में व्यवस्था की गई है। संस्कृति सदन में भी 50 देवी-देवताओं का ठहराव है। यजमानों के घरों के अलावा शहर के मंदिरों में भी देवी-देवताओं और देवलुओं के रात्रि ठहराव की व्यवस्था है। त्रिलोकीनाथ मंदिर में आस्था को आघात पहुंचा है। परिसर में एक शराब की बोतल और छह गिलास मिलने से देव समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले आहत हैं। त्रिलोकीनाथ का मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि के दौरान देवताओं को ठहराने की व्यवस्था होती है। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे शराब की बोतल और छह गिलास पड़े हुए पाए गए हैं।

...
190 पंजीकृत देवी देवता अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने के लिए पहुंचे। देवी-देवताओं और देवलुओं के रात्रि ठहराव की समुचित व्यवस्था की गई है। त्रिलोकीनाथ मंदिर में पेश आई घटना पर सख्त चेतावनी दी गई है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-शिवपाल शर्मा, अध्यक्ष, सर्व देवता सेवा समिति
........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed