फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Outsourced employees in the Jal Shakti Department have not received their salaries for three months.

Mandi News: जल शक्ति विभाग में आउटसोर्स कर्मियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

Mon, 03 Aug 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Outsourced employees in the Jal Shakti Department have not received their salaries for three months.
प्रदेश सरकार और विभाग से बकाया मानदेय जल्द जारी करने की उठाई मांग
विज्ञापन

वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को अपने मेहनताने के लिए भटकना पड़ रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। जल शक्ति विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कंप्यूटर और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने प्रदेश सरकार और विभाग से बकाया मानदेय जल्द जारी करने तथा आउटसोर्स कर्मियों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग की है।
जल शक्ति विभाग आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजय शर्मा, उपाध्यक्ष बबलू चौहान, कोषाध्यक्ष रमेश चंद और मुख्य सलाहकार कुलदीप शर्मा ने संयुक्त बयान में कहा कि समय पर वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई महीनों तक वेतन अटका रहा है। वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को अपने ही मेहनताना के लिए भटकना पड़ रहा है, जिससे उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

संगठन ने मांग की है कि मंत्रिमंडल के उस निर्णय को जल्द लागू किया जाए, जिसके तहत आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन राज्य स्तर से सीधे जारी करने की व्यवस्था की जानी है। उनका कहना है कि इससे ठेकेदारों और एजेंसियों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। साथ ही सेवा सुरक्षा, समयबद्ध वेतन और स्पष्ट नीति बनाने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की प्रमुख अभियंता अंजू शर्मा ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन देने और भविष्य में राज्य स्तर से सीधे भुगतान की व्यवस्था करने का प्रस्ताव सरकार और विभाग के विचाराधीन है। कर्मचारियों को नियमित वेतन सुनिश्चित करने के लिए उचित व्यवस्था पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed