{"_id":"4ef774485c423328d7eda91127ee13a6","slug":"oth-seramony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ समारोह के लिए शहर पांच सेक्टरों में बंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ समारोह के लिए शहर पांच सेक्टरों में बंटा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 13 Jan 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के चार जिलों हमीपुर, मंडी, कुल्लू और बिलासपुर के नव निर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधान व उप्रपधान के शपथ समारोह में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को लेकर मंडी पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शपथ समारोह को ध्यान में रखते हुए मंडी शहर को पांच सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन
चप्पे-चप्पे में पुलिस व होमगार्ड जवान की निगरानी रहेगी। शपथ समारोह में सीएम वीरभद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। शपथ समारोह के दौरान सुरक्षा व अन्य मुद्दों को लेकर आयोजित बैठक में एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने एसएचओ और अन्य को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
मंडी शहर के पांच सेक्टरों में करीब 800 पुलिस व होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। जो मंडी शहर समेत एनएच में यातायात व कानून व्यवस्था को संभालेंगे। मंडी शहर में यातायात व्यवस्था का इंजार्च एएसपी अर्जित सेन ठाकुर व डीएसपी संजीव भाटिया को बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, डीएसपी मुख्यालय राजेश कुमार को हेलीपैड का इंचार्ज तैनात किया गया है। डीएसपी सुंदरनगर कुलभूषण वर्मा वीआईपी बाड़े का जिम्मा सौंपा गया है। डीएसपी पधर अनिल दौल्टा को नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधान व उपप्रधान के लिए लंच स्थान का जिम्मा दिया गया है।
इससे पूर्व पुलिस जवानों कल्याणकारी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इधर, एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि शपथ समारोह के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हमीरपुर, बिलासपुर, सुंदरनगर और करसोग से आने वाले वाहनों को पुलघराट से सब्जी मंडी रोड में पार्क किया जा सकेगा। वहीं, जोगिंद्रनगर की तरफ से आने वाले वाहन भ्यूली, कुल्लू से आने वाले वाहन एचआरटीसी वर्कशॉप सौलीखड्ड और रिवालसर से आने वाले वाहनों को दो अंब व तल्याहड़ में पार्क किया जाएगा।