फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Organic filter will reduce carbon dioxide and pollution

Mandi News: कार्बन डाइआक्साइड और प्रदूषण को कम करेगा आर्गेनिक फिल्टर

Wed, 04 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Organic filter will reduce carbon dioxide and pollution
राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में अव्वल प्रतिभागियों सम्मानित करते मुख्यमंत्री। स्त्रोत-
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट की छात्रा स्नेहा और अमन ठाकुर की ओर से बनाया गया कार्बन जीरो-सेव यूनिवर्स सेव अर्थ माॅडल राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में प्रथम स्थान पर रहा है। यह माॅडल कार्बन और कार्बन डाइआक्साइड को कम कर पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान देगा।
विज्ञापन

जिला कांगड़ा के राजकीय डिग्री काॅलेज ढलियारा में आयोजित राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के नन्हें विज्ञानियों ने भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट के प्रवक्ता विजय कुमार ने बताया कि इस माॅडल से आर्गेनिक फाइबर फिल्टर के द्वारा कार्बन और कार्बन डाइआक्साइड को कम करने की युक्ति सुझाई है।
विज्ञापन

केले का फाइबर, कोकोनट हसक और उसी से बनाई गई एक्टिवेटिड कार्बन से एक ऐसा आर्गेनिक फिल्टर है जो अपनी किस्म का पहला फिल्टर है। यह फिल्टर पंचायत स्तर पर घरों , मोक्ष धाम पर लगाने से कार्बन डाइआक्साइड और कार्बन प्रदूषण को शून्य के बराबर करेगा।आर्गेनिक फिल्टर उद्योग में भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फिल्टर का उपयोग वाहनों में लगाए जाने वाले फिल्टर में भी किया जा सकता है। जिससे कि उस स्रोत से जिससे बहुत ज्यादा प्रदूषण हो रहा है, वह वहीं पर खत्म कर दिया जाएगा। विद्यालय प्रधानाचार्य अनीता आजाद और समूचे विद्यालय परिवार, एसएमसी प्रधान कमलेश ठाकुर ने विजय कुमार, स्नेहा पटियाल और अमन ठाकुर को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed